आगरालीक्स…आगरा में शनिवार से मौसम बदलने के हैं आसार. अभी भीषण गर्मी का प्रकोप. घर-घर लोग हो रहे बीमार. जानिए आज का तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. बदलते मौसम के कारण लोग बीमार हो रहे हैं. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं आधी रात के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो रहा है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल आ रही है जो कि दोपहर को बर्दाश्त नहीं की जा रही है. धूप का तेज इतना अधिक है कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में शनिवार से मौसम बदल सकता है. बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है. इससे एक बार फिर से तापमान में कमी आ सकती है.