आगरालीक्स…अजब—गजब. नाले की सफाई कर रही जेसीबी नाले में गिरी. नाले की सिल्ट निकालते समय हुई घटना…
आगरा में अजब गजब मामला सामने आया है. नाले की सिल्ट निकालते समय एक जेसीबी खुद नाले में जाकर पलट कर गिर गई. जेसीबी चालक भी गिर गया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाल लिया. उसके हल्की चोट आई हैं.

मंगलवार दोपहर को नौबस्ता में नाला सफाई का काम चल रहा था. जेसीबी के जरिए नाले से सिल्ट निकाली जा रही थी. यह नाला करीब सात फीट चौड़ा हे. बताया जाता है कि नाले में से सिल्ट निकालते समय नाले के पास की मिट्टी धसक गई जिससे जेसीबी मशील का संतुलन बिगड़ गया और चालक उसे संभालने में नाकाम रहा. अनियंत्रत होकर जेसीबी मशीन नाले में जा पलट गई. तेज आवाज होने पर वहां लोग आ गए और उन्होंने तुरंत जेबीसी चालक को बाहर निकाला.