Agra News : Khanan Mafia workers open fire on Police, Constable injured#Agra
आगरालीक्स…. Agra News :आगरा में खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर बोला हमला, गोली लगने से एक पुलिस कर्मी घायल। ( Agra News : Khanan Mafia workers open fire on Police, Constable injured)
आगरा के खेरागढ़ में पुलिस को अवैध तरीके से बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आने की सूचना मिली, शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आते देख खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रैक्कर से ट्रॉली अलग कर दी और ट्रैक्टर दौड़ा दिया।
पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल
पुलिस को पीछा करते देख खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग की, सिपाही अजय के कान के पास गोली लगी है, पुलिस कर्मी को गोली मारकर खनन माफिया के गुर्गे फरार हो गए। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।