आगरालीक्स…Agra News : आगरा में घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज कराया गया मुकदमा। जांच के लिए पहुंची पुलिस को घर पर नहीं मिला पाकिस्तान का झंडा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के थाना सदर में रविवार रात को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें सदर के राजपुरचुंगी में घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला पाकिस्तान का झंडा
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महादेव नगर पहुंची, जिस घर में झंडा लगा होने का वीडियो बताया गया वहां पाकिस्तान का झंडा नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।