आगरालीक्स…ये कैसा रील्स बनाने का क्रेज….सड़क पर अर्थी सजाकर लेट गया युवक, कफन भी ओढ़ा और नाक में रुई भी लगाई….वीडियो वायरल….
कासगंज में एक युवक ने रील्स बनाने के लिए अजब गजब हरकत की है. शहर के राज कोल्ड स्टोरेज तिराहे के पास एक युवक ने पुलिस का बैरियर लगाकर उसके पास अपनी मृतक के रूप में रील बनाई. युवक ने अर्थी सजाई (चटाई बिछाकर) और उस पर लेट गया. कफन भी ओढ़ लिया और अपनी नाक में रुई भी लगा ली. यहां से गुजर रहे कई लोग एक बारगी चौंक गए. युवक ने रील बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया.
पुलिस नेरील बनाने वलो युवक मुकेश निवाीस बिलराम गेट को अरेस्ट किया है और उसका संबंधित धाराओं में चालान किया है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवक मुकेश अक्सर तरह तरह की रल बनाता है. कुछ दिन पहले उसने बस स्टैंड पर बड़े बाल लगाकर चेहरा काला करके गिटार बजाते हुए रील बनाई और वायरल की. फिलहाल तो पुलिस इसके खिलाफ अब एक्शन ले रही है.