आगरालीक्स…Agra News: पाकिस्तान से हो रहे ड्रोन हमले के बाद आगरा में डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त, 28 रैपिड रेस्पोंस टीम और 48 हॉस्पिटल किए गए तैयार। ( Agra News: Leaves of Doctors cancels, 28 RRT & 48 Hospital#Agra )
पाकिस्तान के हमलों को भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हर रोज हालात बिगड़ते जा रहे हैं इसके बाद से आगरा में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। हमला होने पर इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। सभी को काम पर रहने के लिए कहा गया है। जिससे किसी भी स्थिति को संभालने में समस्या ना आए।
48 हॉस्पिटल और 28 आरआरटी तैयार
इसके लिए आगरा के शहर और देहात में 48 हॉस्पिटलों में इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहर और देहात के लिए 28 आरआरटी तैयार की गई हैं। जिससे घायलों को तुरंत इलाज उनके आस पास ही मिल सके।
500 यूनिट ब्लड रिजर्व में रहेगा
ब्लड बैंकों द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे 500 यूनिट ब्लड रिजर्व रखा जाए। इसके लिए जगह जगह शिविर भी लगाए जाएंगे।