आगरालीक्स …आगरा में 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी, शराब, बियर की दुकानें। डीएम ने दिए आदेश।
आगरा में दो अक्टूबर, सोमवार को सभी तरह की देशी, अंग्रेजी शराब की दुकान, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
दुकानें खोलने पर की जाएगी कार्रवाई
शराब और बियर की दुकानें खोली जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी। दो अक्टूबर को शराब की कोई दुकान न खुले, इसके लिए आबकारी विभाग की टीमें निरीक्षण करेंगी।