आगरालीक्स …आगरा में एक साथ कई दुकानों में भीषण आग,आसमान में दूर तक दिखाई दे रहा काला धुआं मंटोला और सदर भट्टी की तरफ जाने वाले वाहन रोके गए। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में शनिवार सुबह सदर भट्टी में शू मैटेरियल की एक साथ कई दुकाने हैं। सुबह 11 बजे जैसे ही दुकान का शटर खोला, आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से आस पास की कई दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें तेज होती गई।
सोल और केमिकल की कई दुकानों में आग
कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गई। सोल और केमिकल की कई दुकानों में एक साथ आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होने पर आस पास के लोग आ गए, आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन लपटें तेज होगी गई। दमकल की कई गाड़िया आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
कई दुकानों में आग
आग की लपटें तेज होने से केमिकल की दुकान सुनील ट्रेडर्स और रमेश हिंदुजा की सोल की दुकानों में भी भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से आस पास के लोग दुकान और घरों से बाहर निकल आए।
आसमान में दिखाई दे रहा धुआं ही धुआं
आग की लपटें कम हुई तो सोल और केमिकल से धुआं निकलने लगा। एक किलोमीटर के दायरे में आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है।