आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घर के बाहर युवक का शव मिलने पर हंगामा, पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा।
आगरा के फाउंड्री नगर में रहने वाले 55 साल के दिनेश शर्मा खरीद की मशीन के मैकेनिक थे, सुबह 10.30 बजे घर के बाहर दिनेश शर्मा का शव मिला, पैर पर चोट के निशान थे। पत्नी मंजू शर्मा के साथ ही बेटे आकाश और रश्मि ने आरोप लगाए हैं कि दिनेश शर्मा सुबह नौ बजे घर के पास में ही रहने वाले उदय अग्रवाल उर्फ कुल्ली से अपने उधार के रुपये मांगने गए थे, आरोप लगाए कि उदय अग्रवाल ने ही दिनेश शर्मा की हत्या की है।
पुलिस जांच में जुटी
दिनेश शर्मा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया, बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।