आगरालीक्स …Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, स्लीपर बस 25 फीट नीचे गिरी।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में बस आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर यूपीडा की टीम पहुंच गई। बस में फंसे लोगों को टीम ने बाहर निकाला। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।