आगरालीक्स…मानसून महज मौसम नहीं, किसी के लिए उसके घर की अर्थव्यवस्था तो किसी के लिए जीवनरेखा है, आगरा में पटरी पर बैठे इन दुकानदारों से समझें जिन्हें सबसे मुफीद मौसम में भी मुनाफा हासिल नहीं
आगरा में मानसून महज मौसम नहीं है बल्कि ये किसी के लिए उसके घर की अर्थव्यवस्था तो किसी के लिए जीवनरेखा है। इसका हल्का—फुल्का अनुमान हमें तब हुआ जब हमने पालीपाल पार्क, एमजी रोड और बिजलीघर में पटरी पर बैठे दुकानदारों को देखा। पालीवाल पार्क में एक पटरी दुकानदार से बात की तो उसने कहा कि बरसात का मौसम छाता और रेनकोट बेचने के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, जिसका वे पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दौरान अचानक भारी मांग के कारण उनकी बिक्री में भारी उछाल आता है और कई बार फुटकर विक्रेताओं को भी कुछ ही घंटों में भारी मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है, लेकिन कमजोर मानसून के कारण इस बार अब तक अच्छी बिक्री नहीं हुई है।एक अन्य दुकानदार ने कहा कि बरसात के मौसम में छाते की बिक्री में कमी का मुख्य कारण अनियमित मानसून भी है। वहीं अब लोग पैदल या साइकिल के बजाय सीधे मेट्रो, बसों, और कैब का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। गाड़ियों और मेट्रो स्टेशन से सीधे ऑफिस या घर जाने के कारण छाते की मांग कम हो गई है।
बता दें कि आगरा में अब तक बारिश लगातार नहीं हो रही है, बल्कि रुक-रुककर या कभी-कभी अचानक बहुत भारी बारिश होती है। जब लगातार बारिश नहीं होती, तो लोग छाते में पैसे खर्च करने से बचते हैं।
- 16 July 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Monsoon News
- Agra News : Sales of umbrellas and raincoats in Agra have dropped sharply due to the erratic monsoon.
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- MG road Agra
- Monsoon in Agra
- Paliwal Park Agra
- Rain in Agra
- Raincoats Shops in Agra
- today news
- Umbrella Shops in Agra