आगरालीक्स आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडू एक्सप्रेस की बॉगी से ट्रॉली बैग में मिले युवती के शव के टुकड़ों के मामले में दंपती अरेस्ट। बर्तन में मिला था सिर और अन्य टुकड़े।
आगरा कैंट स्टेशन पर पांच अगस्त को तमिलनाडू एक्सप्रेस के पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर जीआरपी द्वारा जनरल बॉगी में रखा लाल रंग का ट्रॉली बैग नीचे उतारा था। ट्रॉली बैग में शव के टुकड़े रखे हुए थे। जीआरपी ने छानबीन शुरू की, चेन्नई पुलिस की भी मदद ली गई। सीसीटीवी देखे गए, सेंट्रल चेन्नई रेलवे स्टेशन पर युवक और युवती लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और चेन्नई के पास गुंडवांचेरी में मकान से एक बर्तन से महिला के सिर सहित अन्य टुकड़े बरामद किए गए। महिला की पहचान ओडिशा की 38 साल की हयातुन निशा के रूप में हुई थी वह एक निजी कंपनी में काम करती थी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
मणिपुर से अरेस्ट किए गए आरोपी दंपती
पुलिस की जांच में सामने आया कि हयातुन निशा के हत्या असम के रहने वाले 22 साल के माणिक उददीन लश्कर और 21 साल की उनकी पत्नी भगवती मांझी ने की थी। इन दोनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। मणिपुर के जिरिबाम जिले के कासिमपुर से पुलिस ने दंपती को अरेस्ट कर लिया है, पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।