आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कोठी मीना बाजार के पास अगले साल मार्च तक साइंस पार्क तैयार हो जाएगा। इसमें स्पेस साइंस गैलरी, प्लेनेटरियम से लेकर डायनासोरियम, फन विद साइंस गैलरी, एमर्जिंग, डिजिटल टेक गैलरी, एंसिएंट इंडियन साइंस गैलरी,एक्वा पार्क होंगे।
आगरा में कोठी मीना बाजार के पास 11149 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में,3962.48 लाख की धनराशि से साइंस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को डीएम मनीष बंसल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साइंस पार्क का काम 55 प्रतिशत हो चुका है, एंट्रेंस कॉरिडोर का 60 प्रतिशत, गार्ड रूम का काम 10 प्रतिशत हुआ है। कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने संबंधित से जवाब तलब किया. मार्च 2027 तक प्रोजेक्ट पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कार्य की धीमी प्रगति के बारे में बताया गया कि ले आउट कराते समय उपलब्ध करायी गयी भूमि पर्याप्त नहीं थी,पुनः भूमि का चिन्हांकन करते हुए कैंपस के दूसरी तरफ भूमि उपलब्ध करायी गयी थी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा तथा कार्य कर रहे मजदूरों से सीमेंट,सैंड आदि का अनुपात तथा अन्य जानकारी ली, जिलाधिकारी ने सीमेंट, सैंड अनुपात तथा सिल्ट कंटेंट की जांच हेतु अपने समक्ष सामान्य”जार” टैस्ट करा के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कराए जा रहे क्यूब टैस्ट की जानकारी तलब की तथा सभी जांचों के रिकॉर्ड हेतु रजिस्टर बनाने के निर्देश के साथ सभी कॉलम के कास्टिंग से पहले अनिवार्य रूप से क्यूब टैस्ट कराने के कड़े निर्देश दिए।
साइंस पार्क में प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
साइंस पार्क की अत्याधुनिक परियोजना में छात्रों के लिए विज्ञान, खगोलशास्त्र और तकनीकी शिक्षा से जुड़े आकर्षक प्रदर्शनी हॉल, कार्यशाला सौर ऊर्जा प्रणाली जैसी सुविधाएं होंगी,हाई-टेक साइंस पार्क में प्लेनेटरियम, स्पेस साइंस गैलरी से लेकर डायनासोरियम, फन विद साइंस गैलरी, एमर्जिंग, डिजिटल टेक गैलरी, एंसिएंट इंडियन साइंस गैलरी,एक्वा पार्क तक सब एक ही छत के नीचे होंगे,साइंस पार्क परिसर में एग्जिबिशन हॉल, साइंस वर्कशॉप हॉल, पैंट्री, टिकट काउंटर, पार्किंग, क्लॉक रूम, कैफेटेरिया के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं।