आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एकलव्य स्टेडियम के हॉस्टल से अंडर 17 स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुका खिलाड़ी वंश सिंह लापता, पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के नगला छऊआ के रहने वाले शैलेश सिंह फैक्ट्री में काम करते हैं उनका छोटा बेटा वंश सिंह एकलव्य स्टेडियम के हॉस्टल में रहकर टेबिल टेनिस का प्रशिक्षण ले रहा है और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है। शैलेश सिंह के अनुसार, गुरुवार को उनके पास स्टेडियम से फोन आया, बताया कि वंश का झगड़ा हो गया है उन्होंने अपने बड़े बेटे ध्रुव को हॉस्टल भेजा। ध्रुव से कहा गया कि वह शुक्रवार को वंश को ले जाए।
सुबह पांच बजे हॉस्टल से चला गया वंश
शुक्रवार सुबह जब हॉस्टल वंश को लेने पहुंचे तो बताया गया कि वह शुक्रवार सुबह पांच बजे चला गया, वे स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वंश स्कूल नहीं आया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची, सीसीटीवी चेक किए तो काम नहीं कर रहे थे। स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।