आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज पानी का स्टॉक कर लें, कल से दो दिन पानी नहीं आएगा। हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी।
आगरा में शिवाजी मार्केट बिजलीघर के सामने पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाना है, ये पाइप लाइन नाले के अंदर से होकर जा रही है। पाइप लाइन के चलते पालीथिन, चमड़े की कतरन जमा होने से बारिश में जलभराव हो जाता है। इसके लिए पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है।
रविवार और सोमवार को नहीं आएगा पानी
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि छत्ता जोन के तहत शिवाजी मार्केट बिजलीघर के पास पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम शनिवार को शुरू किया जाएगा। इसके चलते रविवार और सोमवार को दो तिहाई शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। मंगलवार सुबह ही सप्लाई होगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
मंटोला, काजीपाड़ा, काला महल, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता, शाहगंज, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
टैंकर मंगाने के लिए नंबर
टोल फ्री 18002702722
कंट्रोल रूम नंबर 8192095401
अभियंता राजीव कुमार 8192095734