मथुरालीक्स ओखला बैराज से 20 हजार क्यूसेक और हथिनी कुंड से सात हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ा, मथुरा वृंदावन के केशीघाट पर 14 में से सात सीढ़ियां डूबे। मथुरा में जलस्तर बढ़ने के बाद आगरा में भी जलस्तर बढ़ेगा।
बारिश के चलते ओखला बैराज और हथिनी कुंड से पानी छोड़ा जा रहा है इससे मथुरा वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा में में यमुना के जलस्तर का खतरे का निशान 166 मीटर पर है अभी यमुना का जलस्तर 165.20 मीटर है। पिछले साल बारिश के बाद औखला बैराज और हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर 168 मीटर तक पहुंच गया था और यमुना के किनारे घरों में पानी भर गया था।
आगरा में भी बढ़ रहा जलस्तर
मथुरा के बाद आगरा में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, औखला बैराज और हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी बुधवार को मथुरा पहुंच जाएगा इसके बाद यह आगरा तक आएगा इससे आगरा में गुरुवार शुक्रवार के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है।