आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर फटा एलपीजी सिलेंडर. नया सिलेंडर लगाया था, माचिस जलाते ही धमाके के साथ लगी आग…बाल—बाल बचा परिवार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के प्रकाशपुरम में गुरुवार सुबह घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर तेज आवाज के साफ फट गया. इसके कारण आग लग गई और घर का सामान उसकी चपेट में आ गया. धमाका इतनी तेज था कि दीवारें तक दरक गईं. गनीमत रही कि इसकी चपेट में परिवार नहीं आया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
लीकेज सिलेंडर में हुआ धमाका
आगरा के प्रकाश पुरम में अमित रहते हैं. गुरुवार सुबह इनका गैस का सिलेंडर खत्म् हो गया और सुबह 8 बजे इन्होंने रसोई में नया सिलेंडर लगा दिया. अमित की पत्नी नए सिलेंडर को लगाने के बाद गैस जला रही थी. लेकिन जैसे ही माचिस जलाई तो तेज धाके के साथ आग लग गई. इस पर परिवार के लोग घर के बाहर भाग गए. आसपास के लोग भी वहां जुट गए. पानी डालने पर भी आग नहीं बुझी. सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची. आग की चपेट में घर का सामान जल गया. करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया.