आगरालीक्स ……आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित देश में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपये और बढ़ गए हैं, आगरा में गैस सिलेंडर 962 रुपये में मिल रहा था, नए रेट आने के बाद गैस सिलेंडर के रेट 1000 को पार कर गए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही आगरा सहित आस पास के जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट और बढ़ गए हैं, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट शनिवार से एक हजार रुपये को पार कर गए हैं।
आगरा में 1012 रुपये का हुआ सिलेंडर
आगरा में शुक्रवार तक इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 962 रुपये था, अब 50 रुपये और बढ़ गए हैं। इससे आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1012 रुपये हो गया है।
पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी नहीं
पेट्रोल के रेट भी 100 रुपये के पार पहुंच गए थे, इसके बाद गिरावट आई। पेट्रोल के रेट 95 रुपये हैं। पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं, इसके स साथ ही सीएनजी के रेट भी नहीं बढ़े हैं।