आगरालीक्स …..आगरा में एक हजार महिलाओं में से छह शराब का सेवन कर रही हैं। प्रजनन क्षमता भी कम हुई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें चरण में कई चौंकाने वाले तत्थ समाने आए हैं।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें चरण में देश की प्रजनन क्षमता दर में गिरावट आई है, 2018 में देश की प्रजनन क्षमता दर टीएफआर 2.20 थी, यानी दो से अधिक बच्चे। यह अब 2 तक पहुंच गई है। जबकि किसी देश की मौजूदा आबादी को बनाए रखने के लिए टीएफआर 2.10 होनी चाहिए।
प्रजनन क्षमता दर में यूपी तीसरे नंबर पर
देश की प्रजनन क्षमता दर में यूपी तीसरे नंबर पर है। देश की प्रजनन क्षमता दर दो है लेकिन यूपी की 2.35 है। सबसे ज्यादा प्रजनन क्षमता दर बिहार की है, बिहार की प्रजनन क्षमता दर 2.98 है और मेघायल दूसरे नंबर पर है, प्रजनन क्षमता दर 2.95 है।
एक हजार में छह महिलाएं कर रहीं शराब का सेवन
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें चरण के अनुसार, आगरा में 15 से अधिक उम्र की महिलाएं भी शराब का सेवन कर रही हैं। शराब का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 0.6 फीसद है यानी एक हजार महिलाओं में छह महिलाएं शराब का सेवन कर रही हैं। जबकि पुरुषों की बात करें तो 15 से अधिक उम्र के 20.9 पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं। 100 पुरुषों में करीब 21 पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या 46.1 फीसद है जबकि 8.9 फीसद महिलाएं भी तंबाकू का सेवन कर रही हैं।