आगरालीक्स…हाथ को साफ रखने से ही कई बीमारियों के चांस हो जाते हैं कम. आगरा में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर वर्ल्ड विजन इंडिया ने किया लोगों को जागरूक
वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा शनिवार को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का कार्यक्रम किया गया. वर्ल्ड विजन इंडिया के कार्यकर्ता मनीष ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी व वेक्टर जनित बीमारियों व संचारी रोग व संक्रमण फैलने की संभावना रहती है. ऐसे महत्वपूर्ण समय मे जैसे खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद, शौचालय के बाद अच्छे से साबुन से हाथ धोएं. उन्होंने बताया कि साबुन से हाथ धोने के लाभों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है. साबुन से हाथ धोने से डायरिया की घटनाओं में 30% और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों मे 20% तक कम हो सकता है. साथ में हाथ पौंछने के लिए साफ सुथरी जगह पर सुखाए हुए तौलिए का ही प्रयोग करें. तौलिए को उबलते हुए पानी में ही धोएं, ताकि वह पूरी तरह से कीटाणु मुक्त हो जाए.

हाथों को साफ रखने से स्वाइन फ्लू के संक्रमण से भी काफी हद तक बचा जा सकता है. कर्बला झाड़ू वाली बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने समुदाय की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओ और अन्य लोगो को हाथ धोने के स्टेप बताए. वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रबंधक मनोज कुमार का व वर्ल्ड विजन के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा.