Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Railway started special trains for PET candidates from Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Railway started special trains for PET candidates from Agra…#agranews

129

आगरालीक्स…आगरा से रेलवे ने पीईटी अभ्यर्थियों के लिए शुरू की ​स्पेशल ट्रेन. परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर खोले गए अतिरिक्त सहायता एवं पूछताछ काउंटर

रेल प्रशासन अपने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर रहता है. किसी भी परिस्थिति में यात्रियों की आवश्यकतानुसार उनको सुविधाएं प्रदान करना ही रेलवे का मुख्य प्रयास है. इसी क्रम मे पीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रयागराज–आगरा कैंट मेमू परीक्षा विशेष ट्रेन (12 कोच ईएमयू) का फ़तेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पनकी धाम, फफूंद, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, टूंडला पर ठहराव के साथ संचालन किया गया. इस गाड़ी का प्रयागराज से प्रस्थान का समय: 15:45 (प्लैटफ़ार्म नं.-1 से) था जिसमें प्रारंभिक स्टेशन से लगभग 250 यात्री सवार थे. इस गाड़ी का कानपुर से द्वितीय पाली की परीक्षा समापन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आगे की यात्रा के लिए प्रयोग किया.

इसके अतिरिक्त कानपुर सेंट्रल-आगरा कैंट मेमू का भी पनकी धाम, फफूंद, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, टूंडला पर ठहराव के साथ संचालन किया गया. यह गाड़ी 15:50 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लैटफ़ार्म नं.- 3 से लगभग पैसेंजर- 215 के साथ रवाना हुई. इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल से मीरजापुर तक तीसरी मेमू स्पेशल का संचालन भी किया जा रहा है. इसका संभावित समय 18.30 बजे है. इन गाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर भी मांग के अनुरूप ठहराव प्रदान किया जा रहा है. इनके संचालन समय को यात्रियों की संख्या के अनुरूप समायोजित किया जा रहा है, ताकि इनके माध्यम से अधिक से अधिक परिक्षार्थियों को सुगम यातायात प्रदान किया जा सके.
वापसी में डाउन दिशा में आगरा कैंट से पहली विशेष गाड़ी का प्रयागराज के लिए लगभग 2100 बजे संचालन होगा. इसी क्रम में दिनांक 16.10.2022 को भी प्रयागराज से आगरा के लिए समय 15:45 बजे, कानपुर से आगरा के लिए 15:50 बजे और कानपुर से मीरजापुर के लिए समय 18:30 बजे विशेष मेमू गाड़ियों का संचालन किया जाएगा.

इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के सहयोग, मार्ग दर्शन और सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त टिकट वितरण एवं चेकिंग कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल और रेल सुरक्षा विशेष बल कर्मियों के साथ ही, केटरिंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है. सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए है ताकि यात्रियों को सहज टिकट उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके. इसके अतिरिक्त सभी फूट और कैटरिंग स्टालों को समुचित मात्रा में भोजन सामग्री की उपलब्धता बनी रहे. स्टेशनों पर यात्रियों को विशेष गाड़ियों और अन्य संबंधित दिशाओं की गाड़ियों की जानकारी प्रदान करने तथा अन्य सूचनाओं के लिए सार्वजनिक उदघोषणा प्रणाली का प्रयोग करते हुए निरंतर एनाउंसमेंट किए गए.

इसी क्रम में छात्रों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े तथा संबन्धित जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सके इसके लिए पूछताछ कर्मियों की संख्या में वृद्धि की गई है. इसके साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रयागराज और कानपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर आरपीएसएफ के कर्मियों तथा आरपीएफ के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो लगातार छात्र का मार्गदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम मे झांसी स्टेशन तथा आगरा कैंट स्टेशन पर भी अतिरिक्त आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ ही सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है. इसी क्रम में स्टेशनों पर जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्प डेस्क भी लगाई गई है जिससे छात्रों को आवश्यकतानुसार सहायता की जा सके और उचित मार्ग निर्देशन किया जा सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!