Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra News: Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav being celebrated with pomp in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav being celebrated with pomp in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से मनाया जा रहा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव. यहां—यहां हुए कार्यक्रम. शोभायात्राएं निकलीं तो हवन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

18 राजकुमारों के डोले संग निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा


अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ श्रीदुर्गा मां डिफेन्स एस्टेट से महाराजा अग्रसेन की आरती कर किया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा में प्रथम पूज्य गणपति जी की सवारी, कुलदेवी महालक्ष्मी जी की झांकी पीछे था 18 राजकुमारों व 18 नागकन्यों का डोला। अंत में महाराजा अग्रसेन जी के स्वरूप की सवारी के साथ संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में शोभायात्रा का समापन के उपरान्त महाराजा अग्रसेन की आरती कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

हवन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा शिवशक्ति वाटिका में हवन पूजन का आयोजन किया गया। साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से राधाकृष्ण मंदिर कटरा वजीर खां से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर धूमधाम से निकलेगी। जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के खूब जयकारे लगे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!