Saturday , 31 October 2026
Home आगरा Agra News: Maharas’ leela took place in Shramadbhagwat Katha going on in Raj Devam…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Maharas’ leela took place in Shramadbhagwat Katha going on in Raj Devam…#agranews

356

आगरालीक्स…राधा नाचे-कृष्ण नाचे, नाचे गोपी संग, मन मेरो बन गयो सखी री पावन वृन्दावन. राज देवम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में हुआ महारास. कृष्ण रुक्मणी विवाह के उत्सव में भी खूब झूमें श्रद्धालू

जिस महारास में योगेश्वर संग काम को अपने नेत्र से भस्म करने वाली शिव शंकर ता-ता थैया कर रहे हो वहां भला काम-वासना कैसे हो सकती है। महारास काम विजय क्रीड़ा है। जहां योगेश्वर श्रीकृष्ण ने काम का मान मर्दन किया है। महारास पूर्णिमा और रात के ऐसे समय में हुआ जब काम सर्वाधिक बलशाली होता है। पूर्णिमा पर मन के देवता चंद्रमा शक्तिशाली तो काम अधिक उद्दीप्त होता है। ऐसी परिस्थिति में भी कामदेव श्रीहरि को नहीं हरा पाया। योगेश्वर के चित्त पर पर कोई विकार पैदा नहीं कर पाया। तब कामदेव ने श्रीकृष्ण की स्तुति की और अच्युत नाम दिया। जिसका अर्थ है अविनाशी, जिसके चित्त पर किसी का प्रभाव न पड़े।

फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यासपीठापार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर में महारास का वर्णन करते हुए कहा महारास वो परमानन्द है जिसमें हर किसी का प्रवेश सम्भव नहीं। वस्त्र हरण प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि 6 वर्ष की उम्र में श्रीकृष्ण ने जीवात्मा रूपी गोपिया के ऊपर चढ़े माया रूपी वस्त्रों का आवरण हटाने के लिए यह लीला रची। परन्तु अज्ञानवश लोग वस्त्र हरण व महारास को काम-वासना से जड़ते हैं। महारास में मायारूपी आवरण के साथ प्रवेश नहीं का जा सकता। महारास में प्रवेश पाने के लिए सात सीढ़ियों को पार करना होता है।

पहली सीढ़ी भक्तमुख से श्रीमद्बागवत कथा का श्रवण, नवधा भक्ति का आचरण, सद् गुरु का वरण, विरक्ति, शरीर व संसार से मोह त्याग, दिव्य रास मण्डप का मन में भाव तब कहीं सातवीं सीढ़ी पर महारास में प्रवेश मिलता है। किन्तु परन्तु से ऊपर की लीला है महारास। महारास के वर्णन के साथ राधा नाचे, कृष्ण नाचे, नाचे गोपी संग, मन मेरो बन गया री सखी पावन वृन्दावन…, रास रचौ है, रास रचौ है, गोपिन के संग कान्हा रास रचौ है… जैसी भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में खूब झूमें। वही श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह के उत्सव में श्रीकृष्ण व रादा बनकर पहुंचे स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया गया। संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद रामशंकर कठेरिया, रामसकल गुर्जर, विधायक छोटेलाल वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत मंजू भदौरिया, आननंद शर्मा, मनीष थापा, मनीष शर्मा, विवेक उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

कंस वध पर कृष्ण कन्हैया के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल
कुबड़ी का उद्धार और तमाम दैत्यों के वध के बाद कंस वध होने पर कृष्ण कन्हैया और बांके बिहारी के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। आकाश से देवता श्रीहरि के पर पुष्व वर्षा करने लगे। उज्जैन अवन्तिकापुरी में भगवान शिक्षा ग्रहण करने गए। भगवान को ज्ञानी प्रिय हैं, अभिमानी नहीं। ज्ञानी अभिमानी न बने यह बहुत मुश्किल है। उद्धव जी के ज्ञान पर लगी अभिमान की जंग को वृन्दावन श्रीहरि की भक्ति में डूबी गोपियों के पास भेजकर हटाया। श्रीकृष्ण परमतत्व है। जिसमें सभी रस समाहित है। अलौकिक वृन्दावन के दर्शन चर्म चक्षुओं से नहीं किए जा सकते। दिव्य वृन्दावन के दर्शन के लिए श्रीकृष्ण ने उद्धव को दिव्य दृष्टि दी।

बैकुण्ड से भी बड़ी है ब्रज की महिमा
ग्वाल बालों को बैकुण्ड कुंड के माध्यम से बैकुण्ड के दर्शन कराने पर ग्वाल श्रीकृष्म से ब्रज की महिला का बखान करते हुए कहते हैं, हमारा ब्रज की अच्छा है। जहां हम श्रीकृष्ण के साथ खेल-खेल में दो-दो हाथ करते हैं। साथ में गाय चराते हैं। गोपियों के थोड़े से छाछ के लिए कमर पर हाथ रखकर श्रीहरि मटकते हैं। यह सौभाग्य बैकुण्ड में कहा। व्यासपीठाचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि परमात्मा का जो सरलीकरणवृन्दावन में हुआ वह कहीं और सम्भव नहीं है।

नेत्र रोग शिविर में हुआ 300 लोगों की परीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक लोगों का परीक्षण एसएन मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया। 125 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण व 50 लोगों का चयन मोतिया बिद ऑपरेशन के लिए किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The weather in Agra has changed. It has started getting cold at night and in the morning

आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदल गया है. अब रात को और सुबह सर्दी...

आगरा

Agra News: Diwali gift hampers take over the market; festive joy packed into boxes.

आगरालीक्स…आगरा के मार्केट में छाए दिवाली के गिफ्ट हैम्पर्स. बॉक्सों में मिल...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “New Hope for Little Lives”, Advanced Treatment for Complex Pediatric Urological Conditions in Sarvottam Super Speciality Hospital Agra

आगरालीक्स…’स्वस्थ बचपन की नई उम्मीद’, आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बच्चों...

आगरा

Diwali 2026 Shopping Agra:On Sunday, Pushya Nakshatra will prevail throughout the day. Making purchases on this day is considered highly auspicious.

आगरालीक्स…दिवाली से पहले खरीदारी का सबसे शुभ दिन कल रविवार को. पुष्य...

error: Content is protected !!