आगरालीक्स…एक दो दिन में सर्दी तेजी से बढ़ेगी. कुहासा छाने की संभावना. जानें आज का तापमान और मौसम क पूर्वानुमान
आगरा में हल्की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही हैं. हालांकि अभी दोपहर को निकल रही धूप के कारण लोगों पर इसका कुछ ज्यादा असर नहीं हो रहा है लेकिन एक दो दिन के अंदर आगरा में तेजी से सर्दी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से आगरा में कुहासा छा सकता है. रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दहशरा के बाद से न्यूनतम तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/10/23) 33.6
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/10/23) 18.6
Departure from Normal(oC) 0