आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में ताजमहल देखते देखते युवा पर्यटक बेहोश होकर गिर गया, हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, मौत हो चुकी थी। सडन डेथ के ये हो सकते हैं कारण। ( Agra News: Maharashtra 45 year old tourist fainted in Taj Mahal, Died, Reason’s for sudden death#Agra )
लातुर माहाराष्ट्र निवासी 45 साल के एस बी स्वामी परिजनों के साथ जयपुर से होते हुए ताजमहल देखने के लिए बुधवार को पहुंचे। दोपहर में वे ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल में प्रवेश करने के बाद ताजमहल के फोरकोर्ट में रॉयल गेट के पास पहुंचे और ताजमहल देख रहे थे। दोपहर 1.30 बजे ताजमहल देखते देखते बेहोश हो गए। उनके साथ आए लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की इसी दौरान सीआईएसएफ की क्विक रेस्पोंस टीम भी पहुंच गई।
व्हील चेयर पर बिठाकर डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे
एसबी स्वामी को व्हील चेयर पर बिठाकर ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद हॉस्पिटल ले जाने के लिए कह दिया। हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने चेक करने के बाद म्रत घोषित कर दिया।
सडन कार्डियक अरेस्ट सहित कई अन्य कारण से हो सकती है मौत
एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ.सुशील सिंघल ने बताया कि अचानक से बोहश होने के बाद मौत होने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकांश युवाओं में इस तरह के मामले सडन कार्डियक अरेस्ट के कारण होते हैं इसमें दिल की धड़कन बंद हो जाती है। गर्मी के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। पहले से ही ह्रदय की कोई बीमारी है तो भी इस तरह से मौत सकती है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।