Monday , 21 April 2025
Home आगरा Agra News: Mahendra Singh elected president of Arya Samaj Namner, Agra, these members also got important responsibilities…#agranews
आगरा

Agra News: Mahendra Singh elected president of Arya Samaj Namner, Agra, these members also got important responsibilities…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आर्य समाज नामेनर के अध्यक्ष चुने गए महेंद्र सिंह, इन सदस्यों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आगरा कैंट आगरा में आर्य समाज नामनेर आगरा का वार्षिक चुनाव गाठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी चुनाव अधिकारी शेलेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम हरेन्द्र शर्मा ने गत वर्षों के पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हमारे पूर्व प्रधान ने समाज के लिए काफी उत्कृष्ट कार्य किये जिसमे समाज की संस्थाओं ने उनकी प्रशंसा की और सम्मानपत्र दे कर सम्मनित भी किया। इसलिए उन्होंने इस वर्ष भी प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसका विजेंदर सिंह ने अनुमोदन किया। इसके बाद सभी सभासदों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन स्वीकार किया।

सुनील भाटिया ने मंत्री पद के लिए रामवीर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा क्योंकि उन्होंने सभी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किये हैं, विभिन्न समाज के लोगों ने उनको प्रशस्ति पत्र दिए हैं। वह समाजिक कार्यों में अग्रसर हैं, इसलिए ऐसे मंत्री जी को पुनः मंत्री बनाया जाय, इस पद पर किसी और का नाम न होने पर उनको अनुमोदित कर दिया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने कोष का विशेष ध्यान रखते हुए अपना कार्य पारदर्शिता से किया, इसलिए उनका नाम का प्रस्ताव विजेंदर सिंह ने रखा। इसका अनुमोदन सीता जुनेजा ने किया। इस प्रकार चुनाव चुनाव अधिकारी के साथ पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। समस्त पदाधिकारियों का साफा बांध कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 21st April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: Mental health determines the well-being of the family and society. Mental Health Carnival concluded in Agra…#agranews

आागरालीक्स…माेबाइल की नीली रोशनी में गुम हैं लोग, दिखावे के कारण स्टेटस...

आगरा

Obituaries Agra on 20th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: The effect of stories on the mind was explained in the Mental Health Carnival going on in Agra…#agranews

आगरालीक्स…बच्चों को कहानियां जरूर सुनाएं. कहानियां ही बच्चों को संस्कृति, प्रकृति और...

error: Content is protected !!