आगरालीक्स…. आगरा में रेलवे स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत। ( Agra News : Man dead body found on Bilochpura Railway Station Agra)
आगरा में शुक्रवार सुबह बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर युवक पहुंचा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मथुरा की तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक क्षत विक्षत हो गया।
पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी
युवक की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। युवक की उम्र 50 से अधिक बताई जा रही है।