आगरालीक्स…. आगरा में आठ साल तक लिव इन रिलेशन में रही टीचर से युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया, वह दो बार प्रिग्नेंट भी हो गई, एक अन्य मामले में पति ने पत्नी से कहा कि हर रोज सेल्फी लेंगे, तब सुलह हुई।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती एक स्कूल में टीचर थी, इसी स्कूल में मैनेजमेंट का काम देखने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। आठ साल से दोनों साथ रह रहे थे, जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने इन्कार कर दिया। इससे मामला बढ़ गया, युवती ने पुलिस में शिकायत की, मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

दो बार प्रिग्नेंट भी हुई, केंद्र पर नहीं पहुंचा युवक
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग की गई। इसके बाद युवक शादी करने के लिए तैयार हो गया लेकिन वह दो बार से काउंसलिंग पर नहीं आ रहा है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची युवती रोने लगी, उसका कहना था कि वह आठ साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी, दो बार प्रिग्नेंट भी हुई। अब वह शादी करने के लिए तैयार नहीं है।
पति ने कहा, रोज सेल्फी लेंगे तब बनी बात
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र आगरा में एक और मामले में सुलह हुई। इस मामले में विवाद सेल्फी को लेकर थी, युवती का कहना था कि उसका पति उसके साथ सेल्फी नहीं लेता है। दोनों की काउंसलिंग चल रही थी, पति ने कहा कि हर रोज सेल्फी लेगा, वह सेल्फी डीपी पर भी लगा ले, इसके बाद दोनों में सुलह हो गई, दोनों मुस्कुराहते हुए साथ में घर गए।