आगरालीक्स ….आगरा में यमुना खतरे का निशान पार कर चुकी हैं, एक युवक यमुना में कूद गया। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

आगरा में यमुना का जलस्तर 495 फीट को पार कर चुका है। यमुना लबालब है, रविवार को थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने अपनी बाइक खड़ी की और यमुना में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद ही उसके परिजन भी आ गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घर पर विवाद होने के बाद युवक बाइक लेकर यमुना पर पहुंच गया था, उसकी तलाश की जा रही है।