Tuesday , 18 March 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Man killed wife, Reaches Police station #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Man killed wife, Reaches Police station #Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में कास्मेटिक का काम करने वाला व्यापारी पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा। दूसरे कमरे में बेटे थे लेकिन उन्हें लगा कि हर रोज की तरह मम्मी पापा में लड़ाई हो रही है। ( Agra News : Man killed wife, Reaches Police station #Agra)


आगरा के कालिंदी विहार ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले संदीप की 20 साल पहले सैंपउ, हाथरस की रहने वाली गुंजन से शादी हुई थी। बड़ा बेटा 18 साल का गगन और छोटा बेटा 12 साल के अभिनव है दोनों पढ़ रहे हैं। संदीप की टेढ़ी बगिया में कास्मेटिक की दुकान थी। पति पत्नी में आए दिन झगड़े हुआ करते थे।
पत्नी की हत्या करने के बाद पहुंचा थाने
सोमवार दोपहर में संदीप घर पर आया, उस समय बेटा गगन और अभिनव अपने कमरे में पढ़ रहे थे। संदीप का पत्नी गुंजन से विवाद हुआ बेटों को लगा कि हर रोज की तरह से झगड़ा हुआ है। कुछ देर बाद संदीप घर से चला गया, बेटे कमरे में गए तो गूंजन बेहोश थी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, संदीप खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।


गुंजन की मां ने लगाए अवैध संबंध के आरोप
गुंजन के परिजन भी आ गए, गुंजन की मां ने आरोप लगाए हैं कि संदीप के किसी अन्य महिला से संबंध थे इसलिए लड़ाई होती थी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : BJP, Agra Distt & Mahanagar team declare soon#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की...

बिगलीक्स

Agra News : Monika Baghel rank third in Constable Bharti exam among women#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा की मोनिका का सिपाही भर्ती में तीसरा...

बिगलीक्स

Agra News : UP board evaluation from 19th March 2025 #Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की कॉपी की मूल्यांकन...

बिगलीक्स

Agra News : Vaccination prevent child from 11 diseases#Agra

आगरालीक्स…Agra News : बच्चों को टीके लगवाएं इससे 11 बीमारियों से बच्चों...

error: Content is protected !!