आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवक का एक बड़े शोरूम में काम करने वाली उसकी पत्नी चौराहे पर दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठी दिखाई दे गई, जमकर हंगामा। युवक अपने बेटे को दवा दिलवाने के लिए जा रहा था, उसने मुकदमा दर्ज कराया है। ( Agra News: Man lodge FIR after he found wife on other person bike#Agra)
आगरा के थाना रकाबगंज में युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक का कहना है कि उसकी पत्नी एक बड़े कपड़े के शोरूम में कार्यरत है। 22 नवंबर को पत्नी शोरूम पर नौकरी करने के लिए गई थी, युवक बेटे की तबीयत खराब होने के कारण बाइक से उसे लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए प्रतापपुरा चौराहे पर पहुंचा।
पत्नी को साथ चलने की कहने पर हंगामा
युवक का कहना है कि वह बेटे के साथ बाइक पर था, प्रतापपुरा चौराहे पर उसे अपनी पत्नी एक युवक के साथ बाइक पर बैठी दिखाई दी, उसने उसे रोक लिया। पत्नी से साथ चलने के लिए कहा, आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी को साथ नहीं ले जाने दिया, उसके साथ गाली गलौज की और हेलमेट से सिर पर वार कर दिया। इस मामले में थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।