ग्वालियरलीक्स ,,,ग्वालियर में ज्वैलरी की दुकान में घुसकर फायरिंग, आगरा के कैटरिंग कारोबारी के पैर में लगी गोली। ( Gwalior News: Agra’s Caters injured after miscreants open fire in jewllery shop#Agra)
ग्वालियर में महावीर जैन की ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार को दुकान पर महावीर जैन, उनके बेटे आकाश जैन और आगरा के कैटरिंग कारोबारी गुडडू जैन बैठे हुए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश आए और आते ही फायरिंग शुरू कर दी।
33 सेकेंड तक फायरिंग, पैर में लगी गोली
नकाबपोश बदमाशों ने करीब 33 सेकेंड तक फायरिंग की इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नकाबपोश बदमाश हाथ में हथियार लिए दिखाई दे रहा है और आकाश स्टूल की आड़ लेकर बचने की कोशिश कर रहा है इसके बाद बदमाश हथियार लेकर दुकान के अंदर घुसा और कई राउंट गोली चलाई। इससे आगरा के कैटरिंग कारोबारी गुडडू जैन के पैर में गोली लग गई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
व्यापारियों में आक्रोश
इस घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। गोलीकांड के पीछे महावीर जैन और कपिल यादव के बीच जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है, पुलिस ने कपिल यादव को एनकाउंट में पकड़ लिया था उसके साथियों को लगा कि महावीर जैन ने ही उसे पकड़वाया है।