अयोध्यालीक्स …Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर कुछ देर बाद ही 18 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा कोविदार ध्वज फहराएगा, यह ध्वजारोहण प्रतीक होगा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निमार्ण पूरा हो गया है। ( Shubh Muhurt from 11.58 AM to 12.30 PM For Saffron flag-hoisting ceremony at Ayodhya Ram Temple#Ayodhya )
त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अवतार के दौरान अयोध्या का कोविदार वृक्ष युक्त ध्वज था, इसका उल्लेख वाल्मीकि रामायात में उस समय है जब प्रभु श्रीराम चित्रकूट में बनवास पर थे और भ्राता भरत सेना के साथ उनसे मिलने आए थे। सेना को आती देख कोविदार वृक्ष युक्त को देख लक्ष्मण ने कहा था कि निश्चित दुष्ट दुर्बुद्धि भरत सेना लेकर आया है। रीवा के इतिहासकार ललित मिश्रा ने शोध के बाद रघुकुल के कोविदार वृक्ष युक्त ध्वज की खोज की, इसक बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर का निर्माण पूरा होने पर कोविदार वृक्ष युक्त फहराने का निर्णय लिया। 15 से 25 मीटर तक ऊंचाई वाला कोविदार वृक्ष फूल और फलदार होता है। इसमें बैगनी रंग के फूल खिलते हैं, जो कचनार के फूल जैसे होते हैं। इसका फल स्वादिष्ट और पौष्टिक माना जाता है। कोविदार वृक्ष मंदिर परिसर में भी लगाए गए हैं।
शुभ मुहूर्त सुबह 11.58 से दोपहर 12.30 बजे
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे वे अयोध्या पहुंच गए हैं। ध्वजा रोहण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है। इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, बड़ी संख्या में भक्त भी रामलाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
अहमदाबाद में पैराशूट बनाने वाली कंपनी ने किया तैयार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वज को अहमदाबाद की पैराशूट बनाने वाली कंपनी ने तैयार किया है, ध्वज का कपड़ा नायलॉन और रेशमी सिल्क के मिश्रण से तैयार किया गया है। यह 18 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है । ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्य और ऊं के चिन्ह हैं।