आगरालीक्स ….आगरा में होटल में सगाई समारोह में पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा तो पति को पीट पीटकर किया लहूलुहान।
आगरा के अरसेना, सिकंदरा स्थित होटल में बल्देव निवासी युवक का सगाई समारोह चल रहा था, रविवार रात 11 बजे सगाई समरोह में यमुना पार से आए दंपती में विवाद हो गया। गुस्सा होकर पत्नी होटल से बाहर निकल आई और जाने लगी, उसे रोकने के लिए पति पीछे पीछे आ गया।
पत्नी के थप्पड़ मारने पर राहगीर के टोकने पर विवाद
पति ने पत्नी को रोकने के लिए थप्पड़ जड़ दिया, वहां से स्कूटी पर एक राहगीर निकल रहा था। उसने पत्नी के थप्पड़ जड़ने पर पति का विरोध किया, पत्नी को छोड़कर राहगीर से भिड़ गया। राहगीर स्थानीय होने के कारण उसके साथ के लोग आ गए। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई लगाई। उसे लहूलुहान कर दिया, होटल में चल रही सगाई में शामिल होने आए लोग आ गए, तब कहीं जाकर उसे बचाया जा सका। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है।