आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह में गूंजे मंगलगान. भागवत कथा में 12 वर्षीय बाल व्यास खुशी किशोरी बनी सभी का आकर्षण
बल्केश्वर में यमुना तट स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। भक्ति गीत, संगीत और नृत्य के साथ-साथ भागवत कथा द्वारा ज्ञान गंगा प्रवाहित की जा रही है। प्रमुख आकर्षण 12 वर्षीय बाल व्यास खुशी किशोरी हैं, जो अपने प्रतिभा से सभी को प्रवाहित कर रही हैं।
बुधवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग था। जिसमें सभी ने अपने बच्चों के विवाह जैसा आनंद लिया। खूब नृत्य किया, मंगलगान गाए और खुशियां बिखेरी गईं। बाल व्यास खुशी किशोरी जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थीं। रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उन्होंने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। रुक्मिणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह चेदि नरेश राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहता था। रुक्मिणी को जब यह बात पता चली तो उन्होंने एक ब्राह्मण संदेशवाहक द्वारा श्रीकृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया। तब श्रीकृष्ण विदर्भ देश की नगरी कुण्डिनपुर पहुंचे और वहां बारात लेकर आए शिशुपाल व उसके मित्र राजाओं शाल्व, जरासंध, दंतवक्त्र, विदु रथ और पौंड्रक को युद्ध में परास्त करके रुक्मिणी का उनकी इच्छा से हरण कर लाए। वे द्वारिकापुरी आ ही रहे थे कि उनका मार्ग रुक्मी ने रोक लिया और कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। तब युद्ध में श्रीकृष्ण व बलराम ने रुक्मी को पराजित करके दंडित किया। तत्पश्चात श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया।

विवाह की रस्म धूमधाम से संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने कृष्ण, रुक्मिणी व अन्य स्वरूप बन कर माहौल को सजीव बना दिया। हरि बोल सेवा समिति की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल के अनुसार गुरुवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी।
यह लोग रहे उपस्थित रहे
मुख्य यजमान मनोज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल
दैनिक यजमान- मनोज बादिल लीना बांदेल, मुख्य अतिथि बल्केश्वर महादेव मंदिर महंत कपिल नागर, शकुन बंसल, आशा अग्रवाल, राजन अग्रवाल रसोई रतन, मुकेश नेचरल, कातिब, रुचि गर्ग, पूजा बसंल, विनीता सुगंधी, विनय अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, यमुना आरती महंत जुगल श्रोत्रिया, राहुल राज, रजनीकांत, भोलानाथ अग्रवाल अध्य्क्ष, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता बिल्डर्स, राम प्रकाश अग्रवाल (राम ज्वैलर्स), विनय वर्मा, विक्की गर्ग, मोहन अग्रवाल, महेश जौहरी, राकेश अग्रवाल, विकास बंसल, हरीश पंजवानी, प्रीति अग्रवाल, कविता गर्ग, अर्चना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अजय गुप्ता, सतेंद्र पाठक, चंचल, राजकुमार, अशोक गुप्ता, अजय बंसल, सीमा, अनीता, अंशु, अनु, राधा, मीनू, गायत्री, सावित्री, शिल्पी, संतोष, सपना, रेखा, पूजा अग्रवाल आदि शामिल रहे।