आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को शहीदी गुरुपर्व की छुट्टी है, इसके लिए स्कूलों से मैसेज आने लगे हैं। सुबह से छात्रों के साथ ही अभिभावक और शिक्षक छुट्टी के संदेश का इंतजार कर रहे थे।
गुरु साहिब ने अपना बलिदान तिलक और जझू की खातिर 28 नवंबर को 1675 को दिया था। ऐसे में शहीदी गुरुपर्व की छुट्टी नवंबर की जगह अब 28 नवंबर कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहीदी गुरुपर्व की छुट्टी 28 नवंबर घोषित की गई थी।

स्कूलों के साथ ही सरकारी कार्यालय आज रहेंगे बंद
शहीदी गुरुपर्व की छुट्टी पर सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल बंद रहेंगे। कान्वेंट स्कूलों से दोपहर तक मैसेज नहीं आए थे लेकिन अब मैसेज आने लगे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा मैसेज भेजे जा रहे हैं, इमसें कहा जा रहा है कि शहीदी गुरुपर्व के उपलब्क्ष में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।