आगरालीक्स…आगरा के रेलवे स्टेशन पर मिलेगा संगमरमर हस्तशिल्प (मार्बल हेंडीक्राफ्ट) का सामान…
उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के आगरा जंक्शन स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत संगमरमर हस्तशिल्प (मार्बल हेंडीक्राफ्ट) का सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है| प्लेटफार्म संख्या-01 पर बने 02 स्टॉल एवं प्लेटफार्म संख्या- 02/03 पर बने 01 स्टॉल (कुल-03 स्टॉलो) का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री आनन्द स्वरूप द्वारा शुक्रवार को किया गया|बजट 2022 में घोषित इस योजना की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे में आगरा स्टेशन से हुई है अभी 15 दिन के लिए प्रायोगिक तौर पर अस्थाई स्टॉल आवंटित की गई है| उसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में नीति निर्धारित की जाएगी|

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री मुदित चंद्रा ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा,मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुमारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक श्री मो.अरशद एवं मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे|