आगरालीक्स…आगरा में श्रमण संस्कार शिविरों का हुआ सामूहिक समापन. शिविर के शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिविरार्थियों को दिए गए पुरस्कार…
शुक्रवार को श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संस्थान के तत्वावधान में प.जिनेन्द्र जैन शास्त्री (श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी) के निर्देशन में व टीम BJS आगरा के सहयोग से आगरा नगर में एक साथ 6 स्थान, बेलनगंज, गंगे गौरी, सैक्टर 7, जयपुर हाऊस, कमलानगर डी ब्लाक व राजामन्डी मे आयोजित श्रमण संस्कार धार्मिक शिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह एम डी जैन इन्टर कालेज आगरा के शांतिसागर सभागार में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर शिविर निर्देशक जिनेन्द्र शास्त्री ने वर्तमान भौतिकता की बढ़ती दौड़ में इस प्रकार के संस्कार एवं धार्मिक शिविरों की आवश्यक्ता की बात कही.

शिविर आयोजन समिति टीम BJS के मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व कार्यक्रम संचालक ने आगामी वर्ष में अन्य और शैलियों को इस आयोजन से जुड़ने की अपेक्षा की तो आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामन्त्री सुनील जैन ने शानदार आयोजन कि प्रशंसा करते हुये वायदा किया कि अगले वर्ष आगरा दिगम्बर जैन परिषद भी इस कार्यक्रम को और बड़ा बनाने में सहयोग करेगी. श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी के महामन्त्री आनन्द जैन ने स्व प.रतनलाल जी बैनाडा को स्मरण करते हुये वहां विराजित निरन्जनलाल बैनाडा को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्हीं के दिखाये मार्गदर्शन मे वे निरन्तर श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी को जिनेन्द्र शास्त्री जैसे विद्वान और मनोज जी जैसे ट्रस्टी का सहयोग ले निरन्तर प्रगती की और ले जा रहे हैं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्षा जगदीश जैन ने की. इस कार्यक्रम का चित्रअनावरण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पुन्यार्जक पन्नालाल बैनाडा, राजेश जैन सेठी, हीरालाल जैन बैनाडा, दीपक जैन मसाला, सुरेशचन्द जैन ने किया. मंगलाचरण नगर की प्रमुख गायिका कु.ख्याती जैन ने किया, सुन्दर प्रार्थना सेक्टर 7 के बच्चों ने प्रस्तुत की व जिनवाणी स्तुती डी ब्लाक कमलानगर के बच्चों ने की. शिक्षिका रचना जैन सेक्टर 7, सरिता काला जयपुर हाऊस व दीपक जैन मन्त्री जयपुर हाऊस व राजेन्द्र जैन एडवोकेट, बेलनगंज (उपाध्यक्ष आगरा दिगम्बर जैन परिषद) ममता जैन कमलानगर ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर टीम BJS के शैलेन्द्र जैन, अंकेश जैन,समकित जैन,अनिल जैन एफ सी आई,अनिल जैन रईस,नरेश जैन,पंकज जैन,शुभम जैन आदि ने व्यवस्थायें संभाली.