आगरालीक्स…आगरा में प्रशासन और राजनैतिक दलों के बीच हुई बैठक. निर्वाचक नामावलियों के बारे में बताईं अंतिम तिथियां
आज अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) राम प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने अवगत कराया है कि दिनांक एक जनवरी 2023 के अधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है. कार्यक्रम की तिथियां यथा- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों दिनांक 09 नवम्बर 2022 को आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है. दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 09 नवम्बर 2022 से दिनांक 08 दिसम्बर 2022 तक हैं.

बैठक में बताया गया कि विशेष अभियान तिथियां अन्तिम 26 नवम्बर 2022 व दिनांक 04 दिसम्बर 2022 है. दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 26 दिसम्बर 2022 तक हैं. निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी 2023 होगा. बैठक में जनपद के समस्त जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने बताया कि समस्त राजनैतिक पार्टी अपना बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त कर बीएलओ से समन्वय स्थापित करके फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष आयु प्राप्त कर चुके व्यक्ति को मतदाता हेतु मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं.
बैठक में जनपद के जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भारत सिंह, समस्त ए0सी0एम0 सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.