आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर को निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप: फ्री परामर्श और इलाज के लिए अभी 9045550820 पर रजिस्टर करें, सर्जरी, जांचों और दवाओं पर भी भारी छूट
आगरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में खन्दारी, बाईपास चौराहा स्थित सर्वोत्तम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शिविर में शहर के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बिल्कुल मुफ्त परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों पर विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
विशेषज्ञ डॉक्टर और सेवाएं
- डॉ. राहुल देव शर्मा (पीडियाट्रिक सर्जन एवं पीडियाट्रिक यूरोलॉजिस्ट): बच्चों की बाल शल्य चिकित्सा, अपेंडिक्स, पित्ताशय, आंतों की सर्जरी और हर्निया रिपेयर।
- डॉ. पवन राजपूत (नेत्र रोग विशेषज्ञ): आंखों के ऑपरेशन, चश्मे के नंबर की जांच, काला पानी (आंखों का प्रेशर), शुगर मरीजों के रेटिना और आंखों की झिल्ली की जांच।
- डॉ. प्रकाश पुरसनानी (जनरल फिजिशियन): मधुमेह (डायबिटीज), हाई ब्लड प्रेशर प्रबंधन, बुखार, संक्रामक रोग, श्वसन, पाचन तंत्र और थायराइड व मेटाबॉलिक संबंधी बीमारियां।
- डॉ. पारुल शर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ): संपूर्ण नवजात एवं बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, श्वसन व पाचन संबंधी रोग, और बाल आपातकालीन चिकित्सा।
शिविर की विशेष सुविधाएं और छूट
- सर्जरी पर: 30% तक की छूट
- पैथोलॉजी टेस्ट पर: 20% तक की छूट
- रेडियोलॉजी पर: 20% तक की छूट
- दवाओं पर: 20% तक की छूट
कैंप का स्थान और रजिस्ट्रेशन
यह शिविर सर्वोत्तम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खन्दारी, बाईपास चौराहा, आगरा में आयोजित होगा। शिविर का लाभ उठाने के लिए मरीजों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9045550820, 9045550813 पर संपर्क कर सकते हैं।
- 20 October Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : Mega Medical Camp to Be Organized at Sarvottam Hospital in Agra on October 25
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Child Hospital in Agra
- Best Pediatric Hospital in Agra
- Dr. Parul Sharma Agra
- Dr. Pawan Rajpoot Agra
- Dr. Prakash Purasnani Agra
- Dr. Rahul Deo Sharma Agra
- Mega Medical Camp in Agra
- Sarvottam Hospital Agra
- today news
- Top Child Hospital in Agra