आगरालीक्स…आगरा में दशहरा पर कार, बाइक, स्कूटी की रिकॉर्ड बिक्री, हैचबैक ओर एसयूवी सेगमेंट की कार की सबसे ज्यादा बिक्री।
दशहरा पर कार खरीदने और दीपावली के लिए कार बुकिंग कराने वालों की आटोमोबाइल शोरूम पर लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा बेहतर माइलेज और कम कीमत की हैचबैक सेगमेंट की कार की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके साथ ही बुकिंग भी कराई गई। काम्पेक्ट सेडान सेगमेंट, मिनी एसयूवी सेगमेंट की कारों की भी खबू बिक्री हुई। जबकि एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट की कार की लोगों ने दीपावली पर डिलीवरी के लिए बुकिंग कराई।
बाइक और स्कूटी के साथ ही ईवी गाड़ियों की भी बिक्री
दशहरा पर बाइक, स्कूटी के साथ ही ईवी स्कूटी की भी खूब बिक्री हुई। ईवी की गाड़ियां की सबसे ज्यादा 80 हजार से 1.50 लाख सेगमेंट की स्कूटी की बिक्री हुई। एक्टिवा सहित स्कूटी और बाइक भी एक लाख रुपये की रेंज की सबसे ज्यादा डिलीवरी दी गई। दशहरा पर बाइक और स्कूटी खरीदने पर उपहार भी दिए गए।
ज्वैलरी की भी बिक्री
ज्वैलरी शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही लेकिन ज्वैलरी शोरूम पर लोगों ने करवाचौथ के लिए खरीदारी की, कम वजन के नेकलेस, झुमके, मंगलसूत्र की बिक्री हुई। किनारी बाजार, एमजी रोड के साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सो में ज्वैलरी के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
कार की बिक्री
होंडा
एलिवेट और अमेज की सबसे ज्यादा बिक्री
हुंडई
क्रेटा, ब्रेजा और वेन्यू, बैयॉन की बुकिंग