आगरालीक्स…आगरा में सर्दी का होने लगा अहसास. रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. दिन में धूप से अभी भी तापमान सामान्य…जानें मौसम अपडेट
आगरा में सर्दी ने अपना अहसास शुरू कर दिया है. रात के समय और सुबह को सर्दी महसूस हो रही है. हालांकि दोपहर में निकल रही धूप से अभी भी तापमान सामान्य बना हुआ है. पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है जिसका असर मैदानी इलाकों में देखना शुरू हो गया है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के तापमान आने वाले सप्ताह में स्थिर ही रहेगा लेकिन धीरे धीरे रात को सर्दी शुरू हो जाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/10/26) 33.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/10/26) 17.7
Departure from Normal(oC) -2.4