आगरालीक्स …Agra News: आगरा के मर्चेंट नेवी के अफसर की इंडोनेशिया में शिप से गिरने से हुई मौत के छह दिन बाद पहुंचा पार्थिव शरीर, सीढ़ियों से पैर फिसलने से समुद्र में गिरने पर हुई मौत। ( Agra News: Merchant Navy Officer Manish dead body reaches Agra from Indonesia #Agra)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले मनीश यादव चेन्नई की शिपिंग कंपनी में कार्यरत थे, उनका शिप दो महीने से इंडोनेशिया में था। 24 जुलाई को शिप की सीढ़ियों से पैर फिसलने से वे समुद्र में गिर गए, साथियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
छह दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर
मर्चेंट नेवी में अधिकारी मनीष यादव के पिता रमेश चंद्र यादव सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मथुरा में तैनात हैं। परिवार में पत्नी रीना, बेटी चार साल की गार्गी और दो साल का बेटा गर्व के साथ ही मां कमलेश यादव और बड़े भाई अवनीश का परिवार आवास विकास कॉलोनी में रहता है। बुधवार को मनीष यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा वहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम को पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भाई ने मनीष को मुखाग्नि दी।