आगरालीक्स…आगरा में फिर मौसम विभाग ने जारी किया ‘लू’ का रेड अलर्ट. इस हफ्ते भी आसमान से बरसेगी आग. आज का तापमान फिर बढ़ा….
आगरा में एक बार फिर से आसमान से आग से बरस रही है. धूप में निकलने पर शरीर झुलस रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर आगरा में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके तहत आगामी चार दिनों तक लू परेशान करेगी. इसके बाद भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तक तो गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. आगरा में मानसूनी बारिश 25 जून तक ही होगी. इससे पहले प्री मानसून को लेकर कुछ मौसम गर्मी से राहत दे सकता है लेकिन फिलहाल गर्मी अपने चरम पर है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/06/24) 45.2
Departure from Normal(oC) 2.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/06/24) 28.2
Departure from Normal(oC) 1.1