आगरालीक्स… आगरा में शोरूम में स्टूल पर बच्चे के बैठने पर लातों से पीटा, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सात साल का बालक शोरम में स्टूल पर बैठकर कुछ खा रहा था, इसी दौरान एक व्यक्ति आया, बालक को थप्पड़ जड़ने लगा।
इससे उसकी खाने की प्लेट नीचे गिर गई। इसके कुछ देर बाद एक आयेर युवक आया, उसने बालक को नीचे जमीन पर लिटाकर लातें मारना शुर कर दिया।
दो को हिरासत में लिया
एसीपी ने बताया कि रोहित फुटवियर का मामला है, दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।