आगरालीक्स …आगरा के फाइव स्टार होटल की फ्रंट आफिस महिला कर्मचारी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट से रात में नीचे गिरी। मौत, फ्लैट में होटल में साथ काम करने वाली दो स्टाफ साथ रह रहीं थी।
आगरा के ताजगंज स्थित होटल रमांडा में व्रंदावन मथुरा की रहने वाली 25 साल की हिना ने फ्रंट आफिस स्टाफ पर ज्वाइनिंग की थी। होटल के पास में ही बुलंद सिटी अपार्टमेंट सोसाइटी में हिना और होटल में काम करने वाली दो और युवतियों ने चौथी मंजिल पर फ्लैट लिया था। दो कमरे के फ्लैट में हिना एक कमरे में रह रही थी जबकि उसके साथ ही दोनों युवतियों एक अलग कमरे में रह रहीं थी।
तेज आवाज सुनकर हिना के गिरने का चला पता
बुधवार रात को तेज आवाज होने पर हिना के साथ रह रहीं युवतियां बाहर आईं, चौथी मंजिल से नीचे हिना को देखा तो चीख निकल गई। अपार्टमेंट के गार्ड के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए। उन्होंने गंभीर हालत में हिना को शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हिना की गुरुवार सुबह मौत हो गई। हिना के गिरने की सूचना पर उसके परिजन भी आ गए।
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, फोन की जांच
हिना की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, हिना जिस कमरे में रह रही थी वहां से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल की जानकारी ली जा रही है जिससे पता चल सके कि उसकी किस से बात हुई थी। संदिग्ध मौत के कारण की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।
पति से चल रहा विवाद
हिना की शादी सोनीपत के रहने वाले कपिल से हुई थी। एक बेटा भी है, हिना का पति कपित से विवाद चल रहा है और बेटा कपिल के साथ रहता है। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो