आगरालीक्स….. आगरा में महिला लेखपाल पर युवक ने फेंका एसिड, महिला लेखपाल का हाथ पकड़ने के बाद की अश्लील हरकत।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला लेखपाल दो सितंबर को अपने घर से सदर तहसील जा रही थी। पृथ्वीनाथ फाटक पर युवक ने उसे रोक लिया, महिला लेखपाल युवक से बचकर भागने लगी तो उसका हाथ पकड़ लिया, युवक महिला लेखपाल से अश्लील हरकत करने लगा, महिला लेखपाल ने विरोध किया। युवक महिला लेखपाल को खींचकर ले जाने लगा, महिला लेखपाल ने शोर मचा दिया।

एसिड मोबाइल पर गिरा
युवक ने महिला लेखपाल पर एसिड फेंक दिया, एसिड महिला लेखपाल के मोबाइल पर गिरा वह बाल बाल बच गई।
युवक ने महिला लेखपाल पर एसिड फेंक दिया, एसिड महिला लेखपाल के मोबाइल पर गिरा वह बाल बाल बच गई। युवक महिला को जान से मारने की धमकी देर भाग गया। महिला लेखपाल घबरा गई है और नौकरी पर जाना भी बंद कर दिया है।इस मामले में महिला लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा हुआ दर्ज
इस मामले में गांव कराहरा थाना मलपुरा निवासी नरेश कुमार के खिलाफ थाना शाहगंज में महिला लेखपाल को जान से मारने की धमकी और एसिड फेंकने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।