आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा पर विवादित बयान से मचे बवाल के बीच आज रक्त स्वाभिमान सम्मेलन। जानें कहां और कितने बजे से क्या है, इतिहास बताने के लिए कई राज्यों से जुटे करणी सेना के कार्यकर्ता। ( Agra News, Rakt Svabhiman Rally Update: Rana Sanga Jayanti celebrate in Garhi Rami Agra#Agra)
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था इसके बाद से करणी सेना के अलग अलग संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। क्षत्रिय करिणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संजय प्लेस स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर तोड़फोड़ की थी। ओकेंद्र राणा सहित कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
राणा सांगा की जयंती पर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन
करिणी सेना के अलग अलग संगठनों ने 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती आगरा में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें कई राज्यों से करिणी सेना के साथ ही क्षत्रिय और राजपूत समाज के कार्यकर्ता जुटे हैं। बड़े स्तर पर यह सम्मेलन किया जा रहा है।
मांफी मांगे सुमन, सदस्यता हो निरस्त
करिणी सेना की मांग है कि बिना जाने इतिहास के बारे में कुछ भी बोदलना बंद होना चाहिए। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा के बारे में जो बयान दिया है वे उस पर माफी मांगे और उनकी राज्यसभा सदस्यता निरस्त की जाए।
दोपहर 12 बजे से यहां हो रहा रक्त स्वाभिमान सम्मेलन
राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर आगरा फिरोजाबाद मार्ग पर गढ़ी रामी, एत्मादपुर में आयोजित किया जा रहा है। शाम पांच बजे तक सम्मेलन चल सकता है। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी साथ ही राणा सांगा की वीर गाथा के बारे में बताया जाएगा।