आगरालीक्स…आगरा में 24 देशों की मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट ने किया ताजमहल का दीदार. खूबसूरती और संस्कृति का दिखा संगम
आगरा में बुधवार को ताजमहल की खूबसूरती में और चार चांद लग गए जब 24 देशों की सुंदर युवतियां यहां पहुंची. ताजमहल की खूबसूरती और संस्कृति के साथ मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट ने फोटो सेशन कराया और ताजमहल का दीदार किया. उन्होंने इस ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता की सराहना की और तस्वीरें खिंचवाईं.
मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट में भारत, अमेरिका, स्पेन, कनाडा, फ्रांस, कंबोडिया, मैक्सिको, फिलीपींस, कोलंबिया, नीदरलैंड, जर्मनी आदि देशों की सुंदरियां शामिल थीं.