आगरालीक्स…आगरा में छात्रा से मोबाइल छीनकर भाग गए बदमाश. लाइव वीडियो देखें, पुलिस ने पकड़े बदमाश, अपाचे से करते थे वारदात को अंजाम
आगरा में बाइक सवार बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है. न्यू आगरा क्षेत्र में लाइब्रेरी जा रही एक छात्रा के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए. सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी आदि की मदद से दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलस ने उनके पास से छात्रा का मोबाइल सहित चार अन्य छीने हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. दोनों बदमाशों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. घटना न्यू आगरा के दृष्टि लाइब्रेरी के पास हुई. 28 अगस्त को रात करीब साढ़े 8 बजे छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए लाइब्रेरी जा रही थी. तभी अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके पास से मोबाइल छीना और वहां से बाइक लेकर भाग निकले. छात्रा ने इसकी सूचना थाने में जाकर दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस को इनके पास से छात्रा का मोबाइल सहित अन्य चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी कर रही है.